{"_id":"6a9720dd81b91d8f5e0a1900","slug":"police-arrested-culprit-farrukhabad-news-c-22-1-sknp1018-111596-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Farrukhabad News: पिता की हत्या में आरोपी 15 हजार का इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Farrukhabad News: पिता की हत्या में आरोपी 15 हजार का इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। संपत्ति विवाद में चार माह पहले पिता की हत्या में वांछित 15 हजार रुपये के इनामी आरोपी पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। घटना के दिन ही दूसरे आरोपी को पकड़कर जेल भेज दिया गया था। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कड़ा और खून से सनी ईंट भी बरामद कर ली है।
मऊदरवाजा थाने के गांव अर्रापहाड़पुर निवासी रामसनेही की 27 अप्रैल की रात उनके पुत्र अनिल और ओमकार ने ईंट व लोहे के कड़ा से सिर पर वार कर घर में ही हत्या कर दी थी। दोनों पुत्र पिता पर जमीन बेचने का दबाव बना रहे थे। घटना के समय पुलिस ने ओमकार को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि अनिल हाथ नहीं आया था। रामसनेही के भतीजे देवेंद्र ने दोनों भाइयों पर प्राथमिकी दर्ज करवा दी थी।
एसपी आरती सिंह ने अनिल पर 15 हजार का इनाम घोषित कर दिया था। थानाध्यक्ष अजब सिंह ने टीम बनाकर गिरफ्तार के प्रयास किए। सोमवार देर रात मोहम्मदाबाद चौराहे से अनिल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पूछताछ में अनिल ने बताया कि उसने अपने भाई ओमकार के साथ मिलकर जमीन के विवाद में पिता रामसनेही की हत्या की थी। उसने पिता के हाथ पकड़ लिए थे। भाई ओमकार ने कड़े से पिता के सिर पर वार किए। पुलिस ने अदालत में पेश किया। वहां से जेल भेज दिया गया।