फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Safety measures costing 2.69 crore will be implemented at 62 locations to prevent road accidents.

Farrukhabad News: सड़क हादसे रोकने के लिए 62 स्थानों पर 2.69 करोड़ से होंगे सुरक्षा के इंतजाम

Sat, 24 Oct 2026 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Safety measures costing 2.69 crore will be implemented at 62 locations to prevent road accidents.
फर्रुखाबाद। सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) निर्माण खंड 62 स्थानों पर सड़क सुरक्षा के इंतजाम करेगा। इसके लिए कुल 2.691 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। ज्यादा दुर्घटना वाले चौराहों, तिराहों, मोड़ों, पुलों और आबादी वाले हिस्सों को चिह्नित कर वहां सुरक्षा संबंधी कार्य कराए जाएंगे। रंबल स्ट्रिप बनाने, साइन बोर्ड लगाने और टेबल टॉप बनाने जैसे कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन

सड़क सुरक्षा योजना के तहत प्रमुख जिला मार्गों और अन्य जिला मार्गों पर विभिन्न स्थानों पर काम प्रस्तावित है। फर्रुखाबाद-रोशनाबाद-शमसाबाद मार्ग पर रोशनाबाद तिराहे से लेकर कायमगंज, अमृतपुर और नवाबगंज क्षेत्र के मार्गों पर सुरक्षा इंतजाम किए जाएंगे। इसके अलावा एटा-अलीगंज-कायमगंज, नवाबगंज-अलीगंज और अटैना घाट-कंपिल-कायमगंज-संकिसा मार्ग पर भी कई स्थानों पर कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

विभाग की ओर से प्रत्येक स्थान के लिए अलग-अलग लागत तय की गई है। एक स्थान पर कार्य की अनुमानित लागत 1.70 लाख रुपये से लेकर 6.80 लाख रुपये तक निर्धारित की गई है। सबसे अधिक 6.80 लाख रुपये का कार्य जलालाबाद-शमसाबाद-सौरिख-बिधूना मार्ग पर बांसमई मोड़ के पास प्रस्तावित है। इन कार्यों का उद्देश्य वाहन चालकों को संभावित खतरे के प्रति सचेत करना और दुर्घटना की आशंका वाले स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि 62 स्थानों पर सड़क सुरक्षा संबंधी कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कार्य पूरा करने के लिए दो माह का समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed