फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   Woman defrauded of Rs 7.34 lakh in cyber scam involving a job offer

Farrukhabad News: नौकरी का झांसा देकर महिला से 7.34 लाख की साइबर ठगी

Sat, 24 Oct 2026 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Woman defrauded of Rs 7.34 lakh in cyber scam involving a job offer
फर्रुखाबाद। विदेशी कंपनी में नौकरी का झांसा देकर महिला से 7.34 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। साइबर ठगों ने वीजा व पासपोर्ट बनवाने के नाम पर डेढ़ माह में रुपये ट्रांसफर कराए। ठगी की शिकार महिला की पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नहीं की।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला श्यामनगर भोपत पट्टी सिंह वाहिनी कॉलाेनी निवासी कुसुम लता ने एसपी को दिए प्रार्थनापत्र में कहा कि उसके पति प्राइवेट नौकरी करते हैं। उसके मोबाइल पर आठ जुलाई को व्हाट्सएप कॉल आई। उसने अपना नाम साहिल बताया। कहा कि उसकी बहुत बड़ी कंपनी है। फर्रुखाबाद से कई लोग उसकी कंपनी में काम करते हैं। 90 हजार रुपये प्रति माह वेतन के साथ रहना व खाना मुफ्त है। परिवार के साथ आ जाओ, कोई दिक्कत नहीं होगी। वीजा व पासपोर्ट बनवाना होगा।
विज्ञापन

कुछ देर बाद राहुल नाम के व्यक्ति ने व्हाट्सएप कॉल कर कहा कि उसे साहिल ने नंबर दिया है वीजा व पासपोर्ट बनवाने के लिए। राहुल ने नौकरी का झांसा देकर वीजा व पासपोर्ट बनवाने के नाम पर अलग-अलग खातों में करीब डेढ़ माह में छह लाख 13 हजार 600 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। इसके अलावा एक लाख 11 हजार 600 रुपये क्यूआर कोड पर भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुपये का इंतजाम करने के लिए उसने रिश्तेदारों से उधार लिए और जेवर बेच दिए। जिन नंबरों से व्हाट्सएप कॉल आई, वह नंबर देश के अलावा सऊदी अरब व सीरिया के भी हैं। कुसुम लता ने बताया कि उसके साथ करीब सात लाख 34 हजार रुपये की ठगी हुई है। साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई लेकिन एक खाता होल्ड करा दिया गया। यह भी बताया गया कि दो साइबर अपराधी आगरा व मथुरा के भी शामिल हैं।

साइबर थाने के इंस्पेक्टर राजेश यादव ने बताया कि छह लाख 13 हजार 600 रुपये की साइबर ठगी की उनके पास कोई शिकायत ही नहीं आई। कुसुम लता नाम से एक-दो लाख रुपये की ठगी की शिकायत पर कार्रवाई की गई होगी। संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed