{"_id":"6adbb1b55b58fb77c507d3df","slug":"a-female-employee-was-blackmailed-with-threats-to-make-her-photos-go-viral-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-165040-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: फोटो वायरल करने की धमकी देकर युवती कर्मी को ब्लैकमेल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: फोटो वायरल करने की धमकी देकर युवती कर्मी को ब्लैकमेल किया
विज्ञापन
फतेहपुर। व्यक्तिगत फोटो वायरल करने की धमकी देकर फाइनेंस कंपनी के अफसरों पर महिला कर्मचारी को ब्लैकमेल करने का आरोप लगा है। पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर उसे नौकरी से निकलवा दिया गया और मंगेतर को फोटो भेजकर उसकी शादी भी तुड़वा दी गई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चित्रकूट जिले के मानिकपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह करीब डेढ़ साल से एक निजी फाइनेंस कंपनी की फतेहपुर शाखा में काम कर रही थी। इसी दौरान शाखा में कार्यरत गौरव शुक्ला से उसकी दोस्ती हो गई।
इस बात को लेकर उसे प्रयागराज कार्यालय बुलाया गया। यहां क्षेत्रीय प्रबंधक हरिओम पांडेय ने उसकी व्यक्तिगत फोटो दिखाकर वायरल करने की धमकी दी और इस्तीफा मांगा। युवती ने डर के कारण इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन
आरोप है कि उसी दिन आरएम ने उसे अकेले में औंग शाखा बुलाकर रात रुकने को कहा और दोबारा नौकरी पर रखने का आश्वासन दिया। युवती के मना करने के करीब 15 दिन बाद आरएम हरिओम पांडेय और शाखा प्रबंधक शुभम सिंह व शैलेंद्र सिंह ने उसकी फोटो मंगेतर को भेज दी। साथ ही अभद्र टिप्पणियां भी कीं, जिससे उसकी शादी टूट गई। कोतवाली प्रभारी हेमंत मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।