फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Emphasis on gaining global market recognition for Peda and Sootfeni

Fatehpur News: पेड़ा और सूतफेनी को वैश्विक बाजार में पहचान दिलाने पर जोर

Sat, 24 Oct 2026 01:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on gaining global market recognition for Peda and Sootfeni
फतेहपुर। जिले के प्रसिद्ध व्यंजन पेड़ा और सूतफेनी को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहचान दिलाने के लिए शुक्रवार को विकास भवन सभागार में पैकेजिंग कार्यशाला आयोजित की गई। जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र की ओर से एक जनपद एक व्यंजन योजना के तहत आयोजित कार्यशाला में उद्यमियों और महिला स्वयं सहायता समूहों को आधुनिक पैकेजिंग तकनीकों से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

भारतीय पैकेजिंग संस्थान लखनऊ के विशेषज्ञ प्रोफेसर अंशुमान श्रीवास्तव और डॉ. शिवी केसरवानी ने लेबलिंग, बार कोडिंग, क्यूआर कोड, पोषण संबंधी जानकारी और खाद्य सुरक्षा मानकों की जानकारी दी। उन्होंने वैक्यूम पैकेजिंग और इंडक्शन सीलिंग मशीनों के संचालन की तकनीक भी समझाई।
विज्ञापन

उपायुक्त उद्योग अजय कुमार गुप्त ने कहा कि बेहतर पैकेजिंग, ब्रांडिंग और गुणवत्ता मानकों के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को बड़े बाजारों तक पहुंचाया जा सकता है। इससे स्थानीय उद्यमियों और कारीगरों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला की अध्यक्षता सीडीओ पवन कुमार मीना ने की। कार्यशाला में परियोजना निदेशक डीआरडीए, इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के चैप्टर चेयरमैन अभिमन्यु सिंह, यूपी राइस मिलर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र उमराव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed