{"_id":"6ae4e18be60ec7e1ed09ba4c","slug":"city-grinds-to-a-halt-due-to-surge-of-pet-candidates-traffic-jams-stretch-from-roads-to-the-railway-station-fatehpur-news-c-217-1-fth1015-165492-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पीईटी अभ्यर्थियों की भीड़ से थमी शहर की रफ्तार, सड़कों से स्टेशन तक जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पीईटी अभ्यर्थियों की भीड़ से थमी शहर की रफ्तार, सड़कों से स्टेशन तक जाम
विज्ञापन
फोटो-26-शहर के पटेल नगर मार्ग में लगा जाम। संवाद
फतेहपुर। पीईटी के चलते शहर में अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। शुक्रवार सुबह से ही परीक्षा केंद्रों की ओर जाने वाले रास्तों पर अभ्यर्थियों और उनके परिजन की आवाजाही बढ़ गई। इसके चलते शहर के प्रमुख मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। परीक्षा समाप्त होने के बाद भी भीड़ बढ़ने से यातायात का दबाव बना रहा।
वर्मा चौराहा, पटेल नगर, राधा नगर चौराहे और स्टेशन रोड के आसपास वाहनों की अधिक आवाजाही के कारण लोगों को धीमी रफ्तार से गुजरना पड़ा। कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही। सबसे ज्यादा दिक्कत उन लोगों को हुई, जिन्हें बाजार, कार्यालय या अन्य जरूरी कामों से जाना था।
वहीं रेलवे स्टेशन पर भी पीईटी अभ्यर्थियों की भारी भीड़ रही। ट्रेनों से आने और परीक्षा देकर लौटने वाले अभ्यर्थियों की आवाजाही बढ़ने से प्लेटफॉर्म और स्टेशन परिसर में भीड़ का दबाव बना रहा। ट्रेनों में सीट पाने के लिए अभ्यर्थियों को मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
बस अड्डों पर भी यात्रियों की संख्या बढ़ी रही। पीईटी के चलते शहर की सड़कों से लेकर रेलवे स्टेशन तक दिनभर चहल-पहल बनी रही। प्रशासन के सामने यातायात और भीड़ को नियंत्रित करना चुनौती बना रहा।
यातायात प्रभारी केसरी यादव ने बताया कि परीक्षा छूटने के दौरान सड़कों पर भीड़ का दबाव बढ़ा था। हालांकि कुछ देर बाद स्थिति सामान्य हो गई। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी।