फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Cousin riding a bike dies in accident; other injured.

Fatehpur News: हादसे में बाइक सवार चचेरे भाई की मौत, दूसरा घायल

Fri, 21 Aug 2026 12:07 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Cousin riding a bike dies in accident; other injured.
फाइल फोटो-41-शैलेष। स्रोत: परिजन
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज हाईवे पर बुधवार रात बाइक सवार चचेरे भाइयों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में एक की मौत हो गई। दूसरे घायल को जिला अस्पताल से कानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन

हुसैनगंज थाना क्षेत्र के सेमरहटा गांव निवासी शैलेष रैदास (35) चचेरे भाई सोम (25) के साथ बाइक से बहन रीता की ससुराल सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहम्मदपुर कला गांव गया था। दोनों रात को घर लौट रहे थे। लोधीगंज के पास पीछे से तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देखकर कानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

शैलेष के पिता रामचंद्र उर्फ बिहारी ने बताया कि शैलेष की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी और उसका एक बेटा है। वह अहमदाबाद में नौकरी करता था और एक सप्ताह पहले त्योहार पर घर आया था। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि तहरीर के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार चचेरे भाई घायल
फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के करसवां के पास बृहस्पतिवार को ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार चचेरे भाई घायल हो गए। ललौली थाना क्षेत्र के मेउली निवासी छोटेलाल का पुत्र अर्जुन (12) चचेरे भाई अमित पुत्र पप्पू (17) के साथ बाइक से सामान लेने बहुआ जा रहे थे। करसवां के पास ई-रिक्शा की टक्कर से दोनों घायल हो गए। एंबुलेंस से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक घायल
बिंदकी। ट्रक की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाली क्षेत्र के पैगंबरपुर निवासी शिवकुमार (18), पप्पू (20) और बहरौली निवासी मानस (23) शटरिंग का काम करते हैं। तीनों कुंवरपुर रोड पर बाईपास चौराहे के पास शटरिंग बिछाकर बाइक से घर जा रहे थे। तभी ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी से तीनों को अल्लीपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस ने ट्रक को घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर ज्वाला देवी मंदिर के पास पकड़ लिया है।


घायल राजमिस्त्री ने दम तोड़ा
किशनपुर। थाना क्षेत्र के सरौली गांव निवासी राजमिस्त्री छोटा पासवान (45) की सड़क हादसे में घायल होने के बाद बृहस्पतिवार को मौत हो गई। परिजन ने बताया कि तीन अगस्त की देर शाम वह बाइक से किशनपुर जा रहे थे। सरौली मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी थी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के लिए शहर के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

फाइल फोटो-41-शैलेष। स्रोत: परिजन

फाइल फोटो-41-शैलेष। स्रोत: परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed