फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Female BJP leader attacked shortly after police left; follows attack on her brother.

Fatehpur News: पुलिस के जाते ही भाई के बाद महिला भाजपा नेता पर हमला

Fri, 10 Jul 2026 11:08 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Female BJP leader attacked shortly after police left; follows attack on her brother.
जहानाबाद (फतेहपुर)। मुखबिरी के शक में युवक की पिटाई के बाद शुक्रवार सुबह भाजपा अनुसूचित मोर्चा की जिला मंत्री बहन के घर में घुसकर जानलेवा हमला किया गया। हमले में भाजपा नेता समेत छह लोग घायल हो गए। सूचना पर सीओ समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। आरोपियों की तलाश में छापा मारा गया लेकिन कोई भी गांव में नहीं मिला। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ बलवा और जानलेवा हमले की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव जाफरपुर सिठर्रा के मजरे कंजरन डेरा निवासी वीरेंद्र गिहार को बुधवार शाम पुलिस मुखबिरी के शक में गांव के रोहित, रितिक, मोहित और सुंदर ने गाली-गलौज कर लाठी-डंडों से पीटा था। मामले में वीरेंद्र की बहन भाजपा अनुसूचित मोर्चा की जिला मंत्री जालिन्द्री गिहार ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

जालिन्द्री ने पुलिस से गांव में तनाव और जान-माल का खतरा बताते हुए सुरक्षा की मांग की थी। इसके बाद बृहस्पतिवार रात गांव में पुलिस की ड्यूटी लगाई गई थी। शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे पुलिस गांव से लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जालिन्द्री का आरोप है कि पुलिस के जाते ही रोहित पक्ष के राजकुमार, अमित, सोनू, मंगल सिंह, धर्मेंद्र, अरविंद, करन और छुन्ना घर में घुस आए और लाठी-डंडे व धारदार हथियार से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के जितेंद्र, सहीदा, मंगना, मुकेश और मिजाजी को भी पीटा गया।

सूचना मिलने पर पुलिस रास्ते से गांव पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। महिला भाजपा नेता को जिला अस्पताल रेफर किया गया। सीओ प्रियांक जैन और प्रभारी थानाध्यक्ष संजय सिंह मौके पर पहुंचे। आरोपियों की तलाश में घरों में छापा मारा गया लेकिन कोई आरोपी नहीं मिला। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed