फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Jewelry and cash worth 5.20 lakh stolen from a farmer's house.

Fatehpur News: किसान के घर से 5.20 लाख के जेवर और नकदी चोरी

Fri, 10 Jul 2026 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
Jewelry and cash worth 5.20 lakh stolen from a farmer's house.
फतेहपुर। धाता थाना क्षेत्र में किसान के घर से चोर अलमारी और बक्सों के ताले तोड़कर 5.20 लाख के जेवर व नकदी चोरी कर ले गए। पुलिस ने जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अमदरा गांव निवासी धर्मनारायण पांडेय किसान हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार रात परिवार के लोग छत पर सो रहे थे। इसी दौरान चोर घर की चहारदीवारी फांदकर कमरे तक पहुंच गए।
विज्ञापन

कमरे में रखे बक्से और अलमारी का ताला तोड़कर दो तोला सोने की जंजीर, एक जोड़ी सोने का झुमका, दो सोने की अंगूठी और 20 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए। चोरी हुए जेवरों की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। पुलिस ने फिंगर प्रिंट समेत अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। थानाध्यक्ष अरविंद राय ने बताया कि घटनास्थल की जांच की गई है। चोरों की तलाश के लिए टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed