सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Lover arrested for rape and abortion under pretext of marriage.

Fatehpur News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और गर्भपात में प्रेमी गिरफ्तार

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Lover arrested for rape and abortion under pretext of marriage.
विज्ञापन
फतेहपुर। शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म और गर्भपात के मामले में पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। यहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
Trending Videos

गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का सुनील यादव से प्रेम प्रसंग था। युवती ने आरोप लगाया था कि शादी का झांसा देकर सुनील शारीरिक शोषण करता रहा। दुष्कर्म से युवती तीन माह की गर्भवती हो गई थी। उसने सुनील पर शादी का दबाव बनाया। करीब 20 फरवरी के आसपास सुनील ने युवती का गर्भपात कराने के बाद शादी से इन्कार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवती ने 25 फरवरी को सुनील के खिलाफ दुष्कर्म व गर्भपात कराए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दूसरे दिन युवती ने मानसिक तनाव के चलते रेलवे स्टेशन पर आत्महत्या की कोशिश की थी। पुलिस ने दुष्कर्म व गर्भपात में आरोपी सुनील यादव को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है।


दो मार्च को दुष्कर्म पीड़िता का शव मिला था
दुष्कर्म पीड़िता ने 25 फरवरी को आरोपी सुनील के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसके बाद युवती का दो मार्च को शव जंगल में मिला था। सुनील और उसके परिजन पर युवती की हत्या का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि युवती के प्रेम प्रसंग से मां और भाई नाराज थे। उन्हें सामाजिक बदनामी का डर था। इसी वजह से मां और भाई ने ही युवती को सल्फास खिलाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मां व भाई को हत्या में जेल भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed