फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Power out for 14 hours across 50 villages; residents in distress

Fatehpur News: 50 गांवों में 14 घंटे बिजली गुल, लोग बेहाल

Fri, 30 Oct 2026 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Power out for 14 hours across 50 villages; residents in distress
धाता। धाता और खरसेड़वा विद्युत उपकेंद्रों से जुड़े 50 से अधिक गांवों में शुक्रवार को करीब 14 घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। भोर पांच बजे गुल हुई बिजली देर शाम तक बहाल नहीं हो सकी। इससे ग्रामीणों को पेयजल संकट के साथ रोजमर्रा के कामकाज में भी परेशानी उठानी पड़ी। घरों में लगे इन्वर्टर जवाब दे गए और मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए लोग भटकते रहे। पंखे, कूलर और अन्य बिजली उपकरण बंद रहने से गर्मी में लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। अवर अभियंता अजय कुमार ने बताया कि सिराथू से आने वाली 33/12 केवी लाइन में ब्रेकडाउन हुआ है। विद्युत कर्मचारी फाल्ट का पता लगाने में जुटे हैं। खराबी दूर होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed