{"_id":"6a7ccbf1aab12e10ad0bc7c6","slug":"theft-of-lakhs-from-electronic-shop-and-house-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-160366-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: इलेक्ट्रॉनिक दुकान और घर से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: इलेक्ट्रॉनिक दुकान और घर से लाखों की चोरी
विज्ञापन
फोटो-43-चोरी के बाद घटना स्थल पर लगी भीड़। संवाद
चौडगरा/औंग। कल्यानपुर और औंग थाना क्षेत्र में मंगलवार रात चोरों ने दो स्थानों पर चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
कल्यानपुर थाने के गुनीर निवासी गुरुप्रसाद उर्फ गुड्डू की दूधिकगार मार्ग पर इलेक्ट्रॉनिक सामान व रिपेयरिंग की दुकान है। रात में चोर शटर तोड़कर दुकान में घुसे और नकदी समेत सामान चोरी कर ले गए। सुबह दुकान पहुंचने पर उन्हें शटर टूटा मिला।
गुरुप्रसाद के मुताबिक चोर 80 हजार रुपये नकद, एक टीवी, दो बैटरी, दो इन्वर्टर, एक बड़ा ग्राइंडर, टूल बॉक्स, हैंगर, पंखा मशीन, गोला मशीन, छह प्लाई, आठ रंगोली कटर, कैमरे व तार, चार सीसीटीवी कैमरे, 10 रोल कॉपर (2 एमएम) और 20 सीलिंग फैन कैपेसिटर चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
उन्होंने करीब पांच लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है। गुरुप्रसाद ने गांव के ही अंकित पर संदेह जताया है। थानाध्यक्ष तुषार श्रीवास्तव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
उधर औंग थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी रामसखी ने बताया कि वह कस्बे में रहने वाली बेटी के घर गई थीं। सुबह पड़ोसियों ने घर खुला देखकर चोरी की सूचना दी। घर लौटने पर कमरे में सामान बिखरा मिला।
चोर बक्से का ताला तोड़कर तीन सोने की कील, एक बाली, एक जंजीर, दो जोड़ी तोड़िया और एक जोड़ी झुमकी चोरी कर ले गए। थानाध्यक्ष दिनेश शुक्ला ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।