{"_id":"6adbb2f700b2d0b7ca0be3eb","slug":"youth-tied-to-a-pole-and-beaten-in-the-scrap-market-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-165043-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: कबाड़ी मार्केट में युवक को खंभे से बांधकर पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: कबाड़ी मार्केट में युवक को खंभे से बांधकर पीटा
विज्ञापन
फोटो-36-कबाड़ी मार्केट में बिजली खंभे में बंधक साजन। स्रोत: वीडियो ग्रैब
फतेहपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के कबाड़ी मार्केट में शुक्रवार शाम दो पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के युवक को बिजली के खंभे से बांधकर पीटा। पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच-पांच लोगों को पकड़ लिया।
कबाड़ी मार्केट निवासी भोला शाह और साजन पक्ष के बीच मारपीट हुई। दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चला आ रहा है। शुक्रवार को विवाद के दौरान भोला शाह पक्ष के लोगों ने साजन को अकेला पाकर बिजली के खंभे से बांध दिया और उसके कपड़े फाड़कर पीटा। इस दौरान साजन का एक वीडियो सामने आया, जिसमें वह गाली-गलौज करते दिख रहा है।
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और महिलाओं के बीच विवाद हो गया। इस दौरान खींचतान और धक्का-मुक्की भी हुई। महिलाओं ने पुलिस पर आरोप लगाया कि साजन की शिकायत पहले भी कई बार की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों को पकड़ा गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जा रही है।