फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   5-year-old Ritik, who suffered burns from hot kheer, dies in Agra; others remain in critical condition

Firozabad News: गर्म खीर से झुलसे 5 वर्षीय मासूम रितिक की आगरा में मौत, अन्य गंभीर

Sun, 18 Oct 2026 04:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 18 Oct 2026 04:48 PM IST
विज्ञापन
5-year-old Ritik, who suffered burns from hot kheer, dies in Agra; others remain in critical condition
हादसे में घायल लोग  - फोटो : हादसे में घायल लोग
एसएन मेडिकल कॉलेज में उपचार ठीक न मिलने का परिजन ने लगाया आरोप
विज्ञापन



अन्य लोग आगरा के कालिंदी विहार स्थित निजी अस्पताल में कराए गए भर्ती

गर्म खीर का भगोना गिरने से बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र में शनिवार सुबह हुआ था हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी

फिरोजाबाद। थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र में शनिवार सुबह मडुवा वाली माता को खीर का भोग लगाने जा रहे लोगों के ई-रिक्शा पलटने और गर्म खीर से झुलसने की घटना में रविवार सुबह 5 वर्षीय मासूम रितिक पुत्र महेंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपा। मृत मासूम रितिक के पिता हलवाई का काम करते हैं। रितिक एक भाई और एक बहन में सबसे बड़ा था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

परिजनों का आरोप है कि आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में बच्चों का उपचार ठीक प्रकार से नहीं मिल पा रहा था, जिसके चलते उन्होंने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अन्य झुलसे हुए परिजनों को आगरा के कालिंदी विहार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


यह हुई थी घटना

शनिवार सुबह करीब 9 बजे थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र में नरोत्तम सिंह के परिवार के लोग मडुवा वाली माता को खीर का भोग लगाने के लिए प्रस्थान करने की तैयारी कर रहे थे। प्रसाद और बड़े भगोने में गर्म खीर के साथ सभी लोग ई-रिक्शा में सवार हुए थे। जैसे ही नरोत्तम सिंह ने घर के सामने ई-रिक्शा स्टार्ट किया, तभी उसका एक्सीलरेटर अचानक तेजी से खिंच गया। रफ्तार बढ़ने से चालक नियंत्रण खो बैठा और ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। ई-रिक्शा में भोग के लिए रखा गया गर्म खीर का बड़ा भगोना सीधे उसमें बैठे लोगों के ऊपर आ गिरा। इसकी चपेट में आने से 4 बच्चों, 4 किशोर-किशोरियों और 3 महिलाओं सहित कुल 11 लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे। हादसे में 3 वर्षीय वंदना पुत्री महेंद्र, 6 वर्षीय रागिनी पुत्री नरोत्तम, 4 वर्षीय नितिन पुत्री छविराम, 15 वर्षीय विमलेश पुत्री हुकम सिंह, 10 वर्षीय सोनम पुत्र रामपत सिंह, 17 वर्षीय निशा पुत्री रामवरन, 32 वर्षीय रूबी पत्नी मनीष, 28 वर्षीय कुसमा देवी पत्नी महेंद्र, 30 वर्षीय प्रीति पत्नी कुंवरपाल और 8 वर्षीय गुड्डी देवी पत्नी भीमा की स्थिति अभी भी गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन




हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई है। परिजन को शव पोस्टमार्टम के बाद सौंपा गया।

तेजस त्रिपाठी, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed