{"_id":"6a7a3a2bca16c77bfd0d3eb2","slug":"a-grand-tiranga-yatra-set-out-from-the-ashram-of-sage-durvasa-firozabad-news-c-421-1-fsk1001-14507-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: दुर्वासा ऋषि आश्रम से निकली भव्य तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: दुर्वासा ऋषि आश्रम से निकली भव्य तिरंगा यात्रा
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी के ग्राम दूरा में भाजपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकालते हुए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर सीकरी। भाजपा के हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को ग्राम दूरा में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया के नेतृत्व में निकली यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने हाथों में तिरंगा लेकर भाग लिया। भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयकारों से पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ दुर्वासा ऋषि के आश्रम से हुआ। यहां से यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों और बाजार से होते हुए पुलिस चौकी पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रध्वज और राष्ट्रभक्ति की भावना से जोड़ना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भाजपा कार्यकर्ता गांव-गांव पहुंचकर लोगों को अभियान से जोड़ रहे हैं।
राष्ट्रभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का संदेश
जिला उपाध्यक्ष एवं तिरंगा यात्रा अभियान संयोजक भीम ठाकुर, हरिओम सिंह रावत ने कहा कि तिरंगा यात्रा राष्ट्र के प्रति सम्मान और समर्पण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक घर तक राष्ट्रभक्ति का संदेश पहुंचाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
राष्ट्रध्वज के प्रति गौरव को दर्शाती है तिरंगा यात्रा
जिला उपाध्यक्ष एवं मंडल प्रभारी देवेंद्र वर्मा ने कहा कि यात्रा में कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों की भागीदारी राष्ट्रध्वज के प्रति लोगों के सम्मान और गौरव को दर्शाती है। उन्होंने लोगों से अपने घरों पर तिरंगा फहराकर अभियान को सफल बनाने की अपील की।
यात्रा में इनकी रही सहभागिता
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष सहदेव शर्मा, संतोष सिकरवार, मंडल अध्यक्ष लोकेश तिवारी, विल्सन कुशवाहा, अर्जुन उदानियां, पंकज कटारा, नरेश शर्मा, योगेश शर्मा, मानू चौधरी, जितेंद्र रघुवंशी, कार्यक्रम संयोजक भीम ठाकुर, निरोती लाल, अंशु शर्मा, दीपक सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। यह जानकारी जिला सह मीडिया प्रभारी मनीष थापक ने दी।