सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Elderly Father Murdered in Property Dispute at shikohabad in firozabad

UP: सिर कुचला, आंखें निकल आईं बाहर, छोटे बेटे ने जिस तरह की बुजुर्ग की हत्या; खून से सनी लाश देख कांप गए लोग

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Arun Parashar Updated Mon, 20 Apr 2026 05:11 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी के फिरोजाबाद जिले में सनसनीखेज घटना सामने आई है। संपत्ति के विवाद में बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पिता की हत्या का आरोप छोटे बेटे पर है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

Elderly Father Murdered in Property Dispute at shikohabad in firozabad
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम नगला सुंदर में रविवार रात संपत्ति विवाद में 80 वर्षीय बुजुर्ग सुघर सिंह की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उनके छोटे बेटे पर लगा है, जो घटना के बाद से अपने परिवार सहित फरार है।
Trending Videos


मूल रूप से नसीरपुर थाना क्षेत्र के बडाईपुर निवासी सुघर सिंह (80) का खेत घर से कुछ ही दूरी पर शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव नगला सुंदर में है। रविवार रात सुघर सिंह हर रोज की तरह खेत पर बनी कोठरी पर सोए थे। रात में उनकी बेरहमी से सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। सोमवार तड़के बड़ा बेटा मलखान सिंह खेत पर बनी कोठरी से भूसा लेने गया तो उसने पिता का लहुलूहान शव देखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस के समक्ष मलखान सिंह ने अपने छोटे भाई जर्मन सिंह निवासी माधौगंज, शिकोहाबाद पर पिता की हत्या संपत्ति विवाद में किए जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने शक के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जर्मन सिंह के घर पर दबिश दी तो उसके घर पर ताला लटका मिला और परिवार सहित वह फरार था। विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। घटनास्थल की वीडियोग्राफी कराई।

 

बड़े बेटे मलखान से था लगाव, चार साल पहले दो बीघा जमीन उसके नाम की
सुघर सिंह के पास कुल 30 बीघा जमीन थी। उनकी पत्नी की मौत हो चुकी है। जमीन के बंटवारे को लेकर परिवार में लंबे समय से तनाव चल रहा था। सुघर सिंह ने 10-10 बीघा जमीन अपने दोनों बेटों मलखान सिंह और जर्मन सिंह को दे दी थी, जबकि 10 बीघा अपने पास रखी थी। करीब चार साल पहले उन्होंने अपने हिस्से की जमीन में से 2 बीघा बड़े बेटे मलखान के नाम कर दी थी, जिससे छोटा बेटा जर्मन सिंह नाराज चल रहा था। इधर, सुघर सिंह अपने 10 बीघा खेत को बंटाई पर देते थे। उससे होने वाली आय को भी मलखान सिंह को देते थे। बदले में वह मलखान सिंह के पास रहते थे और खाना-पीना भी मलखान सिंह के घर से ही आता था।

 

सोते समय किया हमला, आंखे निकल आईं बाहर
सुघर सिंह अपने बड़े बेटे मलखान के पास ही रहते थे, लेकिन रात में सोने के लिए वह नगला सुंदर स्थित अपने खेत पर बनी कोठरी में जाते थे। रविवार रात भी वह कोठरी में चारपाई पर सो रहे थे, तभी हमलावर ने उनके सिर पर किसी भारी वस्तु से प्रहार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। हमला सिर के बाईं ओर किया गया, जिससे सुघर सिंह की आंखे तक बाहर निकल आईं। शव देख लोगों की रुह कांप गई। परिवार में मातम पसर गया। संपत्ति विवाद की चर्चा गांव में हर किसी की जुबां पर थी।

 

मौके पर दो सीओ, दो थानों का फोर्स पहुंचा
घटना नसीरपुर और शिकोहाबाद थाने के बॉर्डर पर हुई। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी (सीओ) सिरसागंज अनिवेश कुमार, थाना नसीरपुर इंस्पेक्टर और शिकोहाबाद सीओ व इंस्पेक्टर अनुज कुमार मौके पर पहुंच गए। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोपहर बाद शव का पोस्टमार्मट हुआ, जिसके बाद बड़ा बेटा मलखान सिंह शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने साथ ले गया।

मृतक के बड़े बेटे मलखान सिंह ने अपने छोटे भाई जर्मन सिंह पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपी जर्मन सिंह अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ फरार है और उसके घर पर ताला लटका हुआ है। प्रारंभिक जांच में हत्या का मुख्य कारण जमीन का विवाद ही प्रतीत हो रहा है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। -आदित्य लांग्हे, एसएसपी

ये भी पढ़ें-Agra News: आगरा दीवानी की पार्किंग में लगी आग, तीन गाड़ियां जलकर खाक; देखें वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed