टूंडला। गर्मियों में रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने दो विशेष वातानुकूलित ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। प्रयागराज के जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, ट्रेन नंबर 09463 गांधीधाम-मालदा स्पेशल 25 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे प्रस्थान करेगी, जो अजमेर, जयपुर और आगरा ईदगाह होते हुए अगले दिन सुबह 09:30 बजे टूंडला जंक्शन पहुंचेगी। यहां 5 मिनट के ठहराव के बाद यह प्रयागराज और सुल्तानगंज होते हुए सोमवार सुबह 09:10 बजे मालदा टाउन पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन नंबर 09464 मालदा-गांधीधाम स्पेशल 27 अप्रैल को शाम 05:35 बजे मालदा टाउन से चलकर अगले दिन शाम 05:15 बजे टूंडला पहुंचेगी और फिर गांधीधाम के लिए रवाना होगी। 20 कोचों वाली इस ट्रेन में एसी द्वितीय, तृतीय, स्लीपर और सामान्य कोच की सुविधा मिलेगी। इसके साथ ही साबरमती से आसनसोल के बीच भी विशेष ट्रेन का संचालन किया जाएगा, जिससे लंबी दूरी के यात्रियों को भीषण गर्मी में सुगम सफर का विकल्प मिलेगा। संवाद
कमेंट
कमेंट X