{"_id":"19686","slug":"Ghaziabad-19686-111","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी हिंदुओं को दो मुआवजा : राजनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तानी हिंदुओं को दो मुआवजा : राजनाथ
Ghaziabad
Updated Sat, 18 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद। पूर्व भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह पाकि स्तान से आ रहे हिंदुओं को शरणार्थियों का दर्जा दिए जाने के साथ उनके लिए मुआवजे की मांग भी उठाई है। शुक्रवार को राजनाथ ने गाजियाबाद में कहा है कि पाकिस्तान में रह रहे जितने भी हिंदू भारत आना चाहते हैं, केंद्र सरकार उनके लिए यहां जीविका और रहने का उचित इंतजाम करे।
‘अमर उजाला’ से खास बातचीत में राजनाथ ने कहा कि पाकिस्तान में हिंदू दहशत के साए में जी रहे हैं और वहां से पलायन को मजबूर हैं। हाल में भारत आए हिंदुओं को यहां रहने की छूट देने का मामला भाजपा ने संसद में उठाया है, जिसके बाद केंद्र भी इस ओर कदम उठाने की तैयारी में है। केंद्र को पाकिस्तान में हिंदुओं के दमन का मामला अंतर्राष्ट्रीय फोरम में उठाना चाहिए।
असम की हिंसा पर राजनाथ बोले, राज्य के साथ केंद्र भी पूर्वोत्तर राज्यों के हालात काबू पाने में विफल साबित हुई है। असम की हिंसा के लिए जिम्मेदार है।
सांसद ने चौपालों में सुनी समस्याएं
सांसद राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को सुबह से शाम तक नागरिक और व्यापारी प्रतिनिधियों के साथ यहां दिल्ली गेट, नेहरू नगर, चिरंजीव विहार, राकेश मार्ग आदि जगहों पर आयोजित चौपाल एवं मेल-मुलाकात कार्यक्रमों में भाग लिया। लोगों ने सांसद से सीवर, सड़क, बिजली, पानी जैसी समस्याएं बताई। राजनाथ ने इसे लेकर अफसरों से वार्ता कर समस्याओं के जल्द निराकरण को भी कहा। इस दौरान भाजपा महानगर संयोजक सरदार एसपी सिंह भी उनके साथ मौजूद रहे।