सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   333 students abstained from the Sanskrit exam.

Ghazipur News: 333 ने बनाई संस्कृत की परीक्षा से दूरी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
333 students abstained from the Sanskrit exam.
बहरियाबाद के सुभाष विद्या मंदिर इंटर कालेज में परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र की जांच करते शिक्ष
विज्ञापन
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा में बृहस्पतिवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं की परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। पहली पाली में दोनों कक्षाओं के 36 तथा दूसरी पाली में इंटर के छात्रों की संस्कृत की परीक्षा से 333 परीक्षार्थियों ने दूरी बनाई। यूपी बोर्ड की परीक्षा 22 दिनों तक चली।
Trending Videos

मॉनिटरिंग सेल के प्रभारी बृजेश पाठक ने बताया कि पहली पाली में हाईस्कूल की कृषि की परीक्षा में 762 छात्र पंजीकृत थे, जिसमें 33 अनुपस्थित रहे। इसी पाली में इंटर की कंप्यूटर की परीक्षा में 128 को बैठना था, जिसमें 125 उपस्थित रहे और 3 ने परीक्षा नहीं दी। दूसरी पाली में इंटर की संस्कृत की परीक्षा में 3642 छात्र-छात्राओं को सम्मिलित होना था, लेकिन 333 ने दूरी बनाए रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


0000


7 ने नहीं दी 12वीं की अंग्रेजी की परीक्षा
गाजीपुर। सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा में बृहस्पतिवार को बारहवीं के छात्रों की अंग्रेजी प्रश्नपत्र की परीक्षा हुई। दो केंद्रों पर 7 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। शाहफैज पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. इकरामुल हक ने बताया कि उनके केंद्र पर 416 में 411 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 5 ने परीक्षा नहीं दी। एमजेआरपी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य एस. कुशवाहा के अनुसार 277 में 275 छात्र उपस्थित रहे, जबकि 2 अनुपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed