सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Jewellery and cash stolen from home

Ghazipur News: घर से गहने और नकदी चोरी

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash stolen from home
खोजनपुर गांव में मकान में रखे चोरी के बाद टूटा बक्सा व बिखरे पड़े सामान। संवाद - फोटो : credit
विज्ञापन
देवकली। सैदपुर थाना क्षेत्र के खोजनपुर गांव में बुधवार की रात चोरों ने एक घर से लाखों रुपये का सामान उड़ा दिया। चोर छत के रास्ते घर में घुसे और जेवरात व नकदी समेत कीमती सामान लेकर भाग गए। घटना की जानकारी सुबह हुई।
Trending Videos

ग्राम प्रधान वीरेंद्र यादव ने बताया कि खोजनपुर गांव निवासी बालरूप यादव के घर में बुधवार की रात चोर छत के सहारे दाखिल हो गए। इसके बाद कमरे का ताला तोड़कर अलमारी व बक्सों में रखे कीमती कपड़े, सोने की चेन, झुमका, अंगूठी, मंगलसूत्र, पायल सहित अन्य जेवर और करीब 50 हजार रुपये लेकर चले गए। सुबह जब परिवार के लोग जागे तो जानकारी हुई। सूचना मिलते ही आसपास के लोग भी पहुंच गए। सूचना पुलिस को दे दी गई है। थाना प्रभारी वीरेंद्र प्रताप ने बताया कि जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed