{"_id":"6a42ce0ed75284eb10099478","slug":"4000-female-students-from-27-schools-will-receive-self-defense-training4000-female-students-from-27-schools-will-receive-self-defense-training-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-155093-2026-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: 27 स्कूलों की चार हजार छात्राओं \nको मिलेगा आत्मरक्षा का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: 27 स्कूलों की चार हजार छात्राओं को मिलेगा आत्मरक्षा का प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत माध्यमिक विद्यालयों की छात्राओं को विशेष आत्मरक्षा (सेल्फ डिफेंस) का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों से निपटने के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।
जिले में 28 राजकीय हाईस्कूल और इंटरमीडिएट कॉलेज संचालित हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से इन विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं को आत्मरक्षा का हुनर सिखाया जाएगा।
नवीन शिक्षण सत्र में रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन प्राथमिकता के साथ कराया जाएगा। ताकि, छात्राओं को आत्मरक्षा को लेकर प्रशिक्षित किया जा सके।
विज्ञापन
इसके लिए विभाग की ओर से 27 राजकीय विद्यालयों में ब्लैक बेल्ट मार्शल आर्ट प्रशिक्षकों को तैनात किया जाएगा। यह प्रशिक्षक तीन माह तक करीब चार हजार छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देंगे। यह प्रशिक्षक मानदेय पर तैनात होंगे।
इसको लेकर विभाग की ओर से कवायद शुरू कर दी गई है। समग्र शिक्षा के जिला समन्यवक कुश राय ने बताया कि रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्राथमिकता के साथ कराया जाएगा।
डीआईओएस की ओर से विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को इसके लिए निर्देशित किया गया है। ताकि प्रशिक्षण के माध्यम से छात्राएं आत्मरक्षा के हुनर सीख सकें।