फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   6.19 lakh animals to be vaccinated against Foot-and-Mouth Disease.

Ghazipur News: खुरपका-मुंहपका से बचाने के लिए 6.19 लाख पशुओं का होगा टीकाकरण

Thu, 23 Jul 2026 01:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
6.19 lakh animals to be vaccinated against Foot-and-Mouth Disease.
जिले में गाय और भैंस को खुरपका-मुंहपका (एफएमडी) जैसी संक्रामक बीमारी से बचाने के लिए बुधवार से विशेष टीकाकरण अभियान शुरू हो गया। पांच सितंबर तक चलने वाले अभियान के दौरान जिले के 6 लाख 19 हजार 400 पशुओं का नि:शुल्क टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए पशुपालन विभाग ने 16 विकास खंडों में 48 टीमें गठित की हैं, जो गांव-गांव और घर-घर पहुंचकर पशुओं को टीका लगाएंगी।
विज्ञापन


जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने राइफल क्लब परिसर से अभियान का शुभारंभ करते हुए टीकाकरण करने वाली टीमों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने पशुपालकों से अभियान में सहयोग करने और पशुओं का टीकाकरण कराने की अपील की।
विज्ञापन


मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद कुमार शाही ने बताया कि खुरपका-मुंहपका पशुओं में तेजी से फैलने वाला संक्रामक रोग है। इससे पशुओं को बुखार, कमजोरी तथा मुंह और खुरों में छाले हो जाते हैं, जिससे वे चारा नहीं खा पाते और दुग्ध उत्पादन भी प्रभावित होता है। उन्होंने बताया कि चार माह से कम उम्र के बछड़ों और आठ माह से अधिक गर्भित पशुओं को यह टीका नहीं लगाया जाएगा, जबकि अन्य सभी गोवंश और भैंस का निःशुल्क टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि अभियान की नियमित निगरानी की जाएगी, ताकि पांच सितंबर तक निर्धारित लक्ष्य पूरा किया जा सके। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed