{"_id":"6a61cb61a4e7708e8e0da1b3","slug":"dead-bodies-of-young-man-and-teenage-girl-found-hanging-from-nooses-in-ghazipur-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो शव मिलने से हड़कंप: एक ही गांव के युवक और किशोरी की संदिग्ध मौत, पेड़ से लटके मिले दोनों शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो शव मिलने से हड़कंप: एक ही गांव के युवक और किशोरी की संदिग्ध मौत, पेड़ से लटके मिले दोनों शव
Thu, 23 Jul 2026 01:36 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: Pragati Chand
Updated Thu, 23 Jul 2026 01:36 PM IST
सार
Ghazipur News: जिले में एक ही गांव के युवक और किशोरी का शव पेड़ में लगे फंदे से लटका मिला तो गांव में हड़कंप मच गया। घटना को लेकर लोग अलग-अलग चर्चाएं कर रहे हैं।
विज्ञापन
मौके पर जुटी महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजीपुर जिले के शादियाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार को एक युवक और किशोरी मृत अवस्था में पेड़ की टहनी में लगे फंदे से लटकते मिले। पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई में जुट गई। दोनों एक ही गांव के रहने वाले हैं। घटना को लेकर तरह- तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं।
विज्ञापन
क्या है मामला
थानाध्यक्ष बागीश विक्रम सिंह ने बताया कि फंदे से दोनों शवों को नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया गया है। विधिक कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उधर, मृत युवक की मां ने आरोप लगाया कि लड़की के घरवालों ने बुलाकर उसकी हत्या की है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन