{"_id":"6a46c51fdc77399f1b023b0a","slug":"a-3000-tonne-cargo-vessel-has-been-stranded-for-20-days-due-to-low-water-levels-in-the-ganges-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-155262-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा में जलस्तर कम: 20 दिनों से फंसा है 3000 क्विंटल वजनी मालवाहक पोत, खास काम के लिए जा रहा था वाराणसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा में जलस्तर कम: 20 दिनों से फंसा है 3000 क्विंटल वजनी मालवाहक पोत, खास काम के लिए जा रहा था वाराणसी
Fri, 03 Jul 2026 11:08 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:08 AM IST
सार
गाजीपुर में एक मालवाहक जलपोत 20 दिनों से फंसा है। यह पोत लगभग 55 मीटर लंबा, 10 मीटर चौड़ा और करीब तीन हजार क्विंटल वजनी है। जलस्तर बढ़ने के बाद ही इसे आगे रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन
कालूपुर गंगा घाट के सामने गंगा में फंसा मालवाहक जलपोत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कालूपुर गंगा तट के सामने एक मालवाहक जलपोत पिछले 20 दिनों से फंसा है। कोलकाता से वाराणसी जा रहा यह खाली पोत गंगा नदी में कम जलस्तर और ड्रेजिंग मानकों के अनुरूप न होने के कारण बीच धारा में अटक गया है।
एमवी एमटी नामक यह पोत लगभग 55 मीटर लंबा, 10 मीटर चौड़ा और करीब तीन हजार क्विंटल वजनी है। इस पर छह क्रू मेंबर सवार हैं। हालांकि, उनके खाने-पीने या अन्य आवश्यक सुविधाओं के लिए अभी तक कोई समस्या सामने नहीं आई है।
यह मालवाहक जलपोत वाराणसी में फ्लोटिंग जेटी के निर्माण के लिए भारी उपकरण के परिवहन के उद्देश्य से वाराणसी जा रहा था। प्राधिकरण के उप निदेशक संजीव कुमार ने बताया कि गंगा में जलस्तर अत्यंत कम होने के कारण जलपोत आगे नहीं बढ़ पा रहा है। जलस्तर बढ़ने के बाद आवश्यक ड्रेजिंग कर जलपोत को सुरक्षित आगे रवाना किया जाएगा। मामले की जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।