पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   FIR against father, brother and three others for suspecting murder

Ghazipur News: हत्या की आशंका जताने पर पिता, भाई समेत तीन पर प्राथमिकी

Fri, 03 Jul 2026 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
FIR against father, brother and three others for suspecting murder
दुल्लहपुर। जमीन के बंटवारे को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद में हत्या की आशंका जताने पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने पिता, भाई और एक रिश्तेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि संपत्ति में हिस्सेदारी मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई और उसकी हत्या कराए जाने की आशंका है।
विज्ञापन


दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के देवा गांव निवासी उपेंद्र राय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह जन्म से ही दोनों नेत्रहीन हैं। आरोप है कि उनके पिता बेचन राय ने अपनी पूरी जमीन बड़े बेटे शेषनाथ राय की पत्नी मनोरमा देवी के नाम बैनामा कर दी। जब उन्होंने अपने हिस्से की जमीन की मांग की तो इसका विरोध किया गया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी संतोष कुमार राय ने बताया कि तहरीर के अनुसार, कचहरी परिसर में भाई शेषनाथ राय और उनके साले राजेश राय ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने आशंका जताई कि पिता और भाई उनकी हत्या करा सकते हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने देवा गांव निवासी बेचन राय, शेषनाथ राय तथा शादियाबाद थाना क्षेत्र के सौरी गांव निवासी राजेश राय के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed