UP News: वाराणसी में 3.30 घंटे तक कटी रही कलेक्ट्रेट की लाइट, कामकाज ठप; सरकारी कार्यालयों में अंधेरा
Varanasi News: कलेक्ट्रेट में करीब साढ़े तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से सरकारी कार्यालयों का कामकाज प्रभावित रहा। अंधेरा छाए रहने से कर्मचारियों और फरियादियों को परेशानी हुई। वहीं, चोलापुर, राजातालाब, रोहनिया, सारनाथ समेत शहर के कई इलाकों में भी बिजली कटौती से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Varanasi News: बिजली व्यवस्था को लेकर सरकारी अमला चाहे जितनी भी तैयारी का दावा करता हो लेकिन बुधवार की रात और बृहस्पतिवार को हुई पहली बारिश में व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। शहर के कचहरी क्षेत्र में ट्रांसफार्मर जल जाने से करीब 3.30 घंटे लाइट नहीं रही है। इससे सरकारी काम पूरा ठप हो गया। मंडलायुक्त, डीएम, विकास भवन व कलेक्ट्रेट में स्थित सभी कार्यालयों में अंधेरा छाया था। उधर ग्रामीण क्षेत्र में सबसे अधिक करीब 10 घंटे की कटौती चोलापुर क्षेत्र में हुई।
चोलापुर क्षेत्र से होने वाली विद्युत सप्लाई बुधवार को बारिश शुरू होने के बाद से ही चरमरा गई। बुधवार की शाम 6 बजे जो कटौती हुई फिर बृहस्पतिवार को सुबह 8 बजे बहाल हुई। चोलापुर क्षेत्र के दानगंज, महमूदपुर, नियारडीह, अजगरा, धरसौना, मोहाव, आयर, भदवा, इमिलिया, अल्लापुर, आइली समेत तमाम गांव में लोगों ने बिना बिजली के रात गुजारी।
शहर में कचहरी पर ट्रांसफार्मर में शाम 4 बजे के करीब आग लग गई। जैसे तैसे जल गया। शाम 7.30 बजे तक इसे बदलने के बाद आपूर्ति बहाल हो पाई। इस बीच आसपास स्थित सभी सरकारी कार्यालयों में अंधेरा छाया रहा और कामधाम ठप रहा। उधर चौबेपुर के गरथौली उपकेंद्र से जुड़े गांवों में बारिश के बाद बृहस्पतिवार को बार बार ट्रिपिंग की समस्या बनी रही।
उगापुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांवों में शिवदशां फीडर की आपूर्ति करीब 1 घंटे तक बाधित रही। पांडेयपुर उपकेंद्र से बिजली का आना जाना दिन भर जारी रहा। बिजली कर्मियों ने बताया कि लोकल फाल्ट के चलते यह समस्या रही। राजातालाब उपकेंद्र से दिन भर ट्रिपिंग हुई।
इस उपकेंद्र से जुड़े गांवों में 2 दिन से आपूर्ति बदहाल है। बृहस्पतिवार को 50 से अधिक बार 10 से लेकर 20 मिनट तक बिजली कटी। मुख्य अभियंता अनिल वर्मा ने बताया कि मौसम की खराबी के कारण कई जगह पेड़ गिर गए थे। ग्रामीण क्षेत्रों में आपूर्ति बहाल करने में समय लगा। शहर में लगातार कटौती पर कंट्रोल किया जा रहा है। सभी जगह आपूर्ति सामान्य की गई।