पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Multipurpose halls and library rooms to be built in 6 government schools.

Ghazipur News: 6 राजकीय विद्यालयों में बनेंगे बहुद्देशीय हॉल, पुस्तकालय कक्ष

Fri, 03 Jul 2026 01:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Multipurpose halls and library rooms to be built in 6 government schools.
गाजीपुर। प्रोजेक्ट अलंकार के तहत राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। जिले के 6 राजकीय हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों में अतिरिक्त कक्षा-कक्ष, बहुद्देशीय हॉल, पुस्तकालय कक्ष और शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। महीने के दूसरे पखवारे के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिले में 28 राजकीय माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं, इनमें 12 इंटर कॉलेज और 16 राजकीय हाईस्कूल हैं। इनमें से 6 विद्यालयों में योजना के तहत कार्य कराए जाएंगे। कार्यदायी संस्था यूपीसिडको के सहायक अभियंता रणजीत राय ने बताया कि राजकीय हाईस्कूल मखदूमपुर में 63 लाख से अतिरिक्त कक्षा-कक्ष, पुस्तकालय कक्ष, शौचालय एवं पेयजल, बयेपुर देवकली में 18.56 लाख से पुस्तकालय कक्ष तथा जीजीआईसी सैदपुर में 26 लाख 60 हजार से बालक-बालिका शौचालय, पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही राजकीय हाईस्कूल गोड़ी में 66 लाख से बहुद्देशीय हॉल, पुस्तकालय कक्ष, कटरिया में 18 लाख 56 हजार से पुस्तकालय कक्ष, राजकीय हाईस्कूल बिरनो में 40 लाख 29 हजार से अतिरिक्त कक्षा कक्ष एवं पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि टेंडर की कार्रवाई पूरी कर ली गई है। माह के दूसरे पखवारे के बाद निर्माण कार्य शुरु हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed