{"_id":"698cd0da72a5895a710bc016","slug":"a-bandage-was-left-on-the-pregnant-womans-abdomen-after-surgery-causing-pus-to-ooze-from-the-pain-ghazipur-news-c-313-1-svns1020-147060-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: सर्जरी के बाद प्रसूता के पेट में छोड़ा बैंडेज, दर्द से आने लगा मवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: सर्जरी के बाद प्रसूता के पेट में छोड़ा बैंडेज, दर्द से आने लगा मवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कासिमाबाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर करीब डेढ़ माह पूर्व गर्भवती महिला का सिजेरियन प्रसव से बच्चा पैदा हुआ था। कुछ दिन बाद सर्जरी वाले स्थान पर दर्द होने के साथ मवाद आने लगा।
परिजन वाराणसी के निजी अस्पताल ले गए, जहां अल्ट्रासाउंड में पता चला कि बैंडेज पड़ा है। बीते नौ फरवरी को डॉक्टरों ने पुन: सर्जरी कर बैंडेज बाहर निकाला। फिलहाल प्रसूता की हालत गंभीर है। इधर, प्रसूता के भाई ने पूरे मामले की जांचकर कार्रवाई की मांग की है। बरेसर थाना क्षेत्र के बदरपुर चांद गांव निवासी पीड़िता का भाई नीतीश कुमार ने बुधवार को ग्रामीणों के साथ 11.30 बजे सीएचसी पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। स्वास्थ्य कर्मियों ने परिजनों एवं ग्रामीणों को बताया कि चिकित्सक अधीक्षक के 12 फरवरी को आने पर आगे की कार्रवाई होगी। बताया कि बहन इंद्रकला देवी का ऑपरेशन करके बीते 29 दिसंबर को बच्चा पैदा हुआ था। ऑपरेशन के बाद भी बहन को ऑपरेशन वाले स्थान पर दर्द की समस्या बनी हुई थी। देखते ही देखते मवाद भी आने लगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. सरफराज अहमद ने बताया कि परिजनों की ओर से लिखित शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
परिजनों की ओर से इस मामले में लिखित शिकायत की जाती है तो पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। - डाॅ. एसके पांडेय, सीएमओ, गाजीपुर।
Trending Videos