सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The title match between North Eastern Railway and UP Police is today

Ghazipur News: नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे और उप्र पुलिस के बीच खिताबी मुकाबला आज

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
The title match between North Eastern Railway and UP Police is today
विज्ञापन
गाजीपुर। अंबुज हॉकी सोसाइटी की ओर से गुलाबचंद्र राज्य स्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन शहर के गोराबाजर स्थित नेहरू स्टेडियम में किया गया है। बुधवार को दोनों सेमीफाइनल खेले गए जिसमें नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे ने अलका और उत्तर प्रदेश पुलिस ने सोनल के उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत अपने मैच जीतकर फाइनल के लिए जगह बना ली।
Trending Videos

पहला सेमीफाइनल नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे और स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर के बीच खेला गया, जिसमें नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे की टीम 4-1 से विजयी रही। रेलवे की ओर से पहला और दूसरा गोल अलका ने 2वें और 6वें, काजल ने 30वें तथा सुमिता ने 39वें मिनट में गोल किया। वहीं स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर की ओर से एकमात्र गोल एरिका ने 22वें मिनट में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा सेमीफाइनल उत्तर प्रदेश पुलिस और रामपुर के बीच खेला गया, जिसमें उत्तर प्रदेश पुलिस 5-2 से विजयी रही। टीम की तरफ से उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सोनल ने 10वें, 14वें, 16वें, 26वें तथा 32वें मिनट में गोल किया। वहीं रामपुर की तरफ से पहला गोल शोभा ने 7वें तथा दूसरा गोल जैनब ने 37वें मिनट में किया। प्रतियोगिता का फाइनल नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे और उत्तर प्रदेश पुलिस के बीच बृहस्पतिवार को शाम 3 बजे से खेला जाएगा। आयोजन समिति के अनुसार पहले सेमीफानल के मुख्य अतिथि डॉ. चंद्रशेखर आजाद और दूसरे मैच के मुख्य अतिथि शम्मी सिंह थे। मैच में निर्णायक की भूमिका बृजेश यादव, मोहम्मद शफी, रश्मि, करन आदित्य, नीरज, आसिफ इकबाल ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed