सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two accused arrested with stolen goods

Ghazipur News: चोरी के सामान के साथ दो आरोपियों गिरफ्तार

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested with stolen goods
विज्ञापन
गाजीपुर। थाना मुहम्मदाबाद पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी का सामान, एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Trending Videos

थानाध्यक्ष राजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मंगलवार को देर शाम तिवारीपुर मोड़ पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली, जिसके आधार पर ग्राम तिवारीपुर में हुई चोरी के मामले में वांछित अभियुक्तों को दबोच लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जितेश चौहान (19) और संदीप खरवार (21) निवासी तिवारीपुर के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष के अनुसार, अभियुक्तों के पास से टूटा मंगलसूत्र का लॉकेट, चार लॉकेट, नथ, बिछिया, एक जोड़ी पुरानी पायल समेत अन्य जेवर बरामद किए गए हैं। वहीं, अभियुक्त जितेश चौहान के पास से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है। एसओ ने बताया कि अभियुक्त जितेश चौहान के खिलाफ चोरी, आर्म्स एक्ट और आबकारी अधिनियम से जुड़े कई मुकदमे दर्ज हैं, जबकि संदीप खरवार के खिलाफ भी चोरी के मामले में केस दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed