सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A cyclist was killed after being run over by a tractor-trolley; people blocked the road in protest

Ghazipur News: ट्रैक्टर-ट्राॅली से कुचलकर साइकिल सवार की मौत, लोगों ने लगाया जाम

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:44 AM IST
विज्ञापन
A cyclist was killed after being run over by a tractor-trolley; people blocked the road in protest
उतरौली चट्टी पर रामकृत राजभर के शव को एनएच-124सी पर रखकर रोते बिलखते प​रिजनों को संभालती महिलाए
विज्ञापन
रेवतीपुर। थाना क्षेत्र के उतरौली चट्टी के पास शनिवार को ताड़ीघाट- बारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार की सुबह ट्रैक्टर- ट्राॅली से कुचलकर साइकिल सवार मजदूर रामकृत राजभर (50) की मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर-ट्राॅली घटना स्थल पर छोड़कर भाग गया। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर सुबह 11 बजे मार्ग जाम कर दिया। जमानिया सीओ के समझाने बुझाने पर दोपहर एक बजे जाम समाप्त हुआ। करीब 13 दिन बाद मृतक के छोटी पुत्री की शादी थी। सड़क हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया।
Trending Videos

प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर ने बताया कि उतरौली गांव निवासी हनुमान राजभर ने तहरीर देकर जानकारी दी कि पिता रामकृत राजभर ईंट- भट्ठे पर मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करते थे। प्रतिदिन की तरह वह ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां से वह साइकिल से घर लौट रहे थे। सुबह 10.30 बजे उतरौली चट्टी पर त्रिलोकपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार आ रहे ट्रैक्टर-ट्राॅली ने साइकिल में धक्का मार दिया। हादसे में वह साइकिल सहित सड़क पर गिर पड़े। इधर, ट्रैक्टर- ट्राॅली का अगला पहिया मजदूर के सिर को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर चालक ट्रैक्टर-ट्राली घटना स्थल पर छोड़कर भाग गया। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने सुबह 11 बजे ताड़ीघाट-बारा राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर दिया। थानाध्यक्ष राजू दिवाकर ने बताया कि मृतक के पुत्र हनुमान की तहरीर पर अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर चालक की तलाश कर रही है।
पुत्री को विदा करने की लालसा नहीं हुई पूरी

रेवतीपुर। मजदूर रामकृत राजभर की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। छोटी पुत्री नैना को विदा करने की लालसा पूरी न हो सकी और सड़क हादसे में उनकी जान चली गई। मृतक के पुत्र हनुमान ने बताया पिता पर परिवार की जिम्मेदारी थी। छोटी बहन नैना की 13 फरवरी को तिलक और 20 फरवरी को शादी थी। उतरौली चट्टी पर हुए सड़क हादसे में मजूदर की मौत के बाद ताड़ीघाट- बारा मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। देखते ही देखते दोनों तरफ 500- 500 मीटर तक वाहन खड़े हो गए।

तीन थानों की पुलिस ने संभाला मोर्चा

रेवतीपुर। उतरौली चट्टी पर सड़क हादसे के बाद ग्रामीणों द्वारा ताड़ीघाट- बारा नेशनल हाईवे जाम की सूचना मिलते ही रेवतीपुर, दिलदारनगर और गहमर कोतवाली की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। सीओ अनिल कुमार ने समझाने कर जाम समाप्त कराया।

ग्रामीणों को समझा- बुझाकर जाम समाप्त करा दिया गया है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में ले लिया है। आरोपी अज्ञात चालक को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। - अनिल कुमार, सीओ जमानिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed