{"_id":"69879c92281f91791e0a5b45","slug":"demu-trains-should-be-maintained-within-the-stipulated-time-frame-drm-ghazipur-news-c-313-1-gzp1001-146844-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्धारित समयावधि में डेमू ट्रेनों का किया जाए रखरखाव : डीआरएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्धारित समयावधि में डेमू ट्रेनों का किया जाए रखरखाव : डीआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी आशीष जैन ने शनिवार को औड़िहार स्थित डेमू शेड का निरीक्षण किया। रेल प्रबंधक ने डेमू ट्रेनों के रखरखाव व मरम्मत कार्यों की प्रगति की समीक्षा कर अधिकारियों को निर्देश दिया कि डेमू ट्रेनों का रख-रखाव व मरम्मत का कार्य निर्धारित समयावधि में पूरा करें। उन्होंने सैदपुर भितरी रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, साफ-सफाई, प्लेटफॉर्म की स्थिति, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, टिकट काउंटर, और सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने ट्रैक की स्थिति, रेल पटरियों, स्लीपर, बैलास्ट, जॉइंट्स तथा सिग्नलिंग व्यवस्था की जांच की।
निरीक्षण के बाद मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन पैनल के उपकरण की कार्य प्रणाली का अवलोकन किया। निर्देशित किया कि सभी उपकरणों की समय-समय पर जांच, रिकॉर्ड स्टोरेज तथा किसी भी तकनीकी कमी का तुरंत निराकरण किया जाए, जिससे रेल परिचालन पूर्णतः सुरक्षित एवं निर्बाध रूप से संचालित हो सके।
मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन परिसर की स्वच्छता पर विशेष जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन पर कार्यरत रेल कर्मचारियों की उपस्थिति, कार्यप्रणाली एवं अनुशासन की भी समीक्षा की। मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराना रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
Trending Videos