सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   The copies and question papers received by the district

Ghazipur News: जिले को प्राप्त हुई कापियां और प्रश्नपत्र

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
The copies and question papers received by the district
विज्ञापन
गाजीपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए जिले को उत्तर पुस्तिकाएं और प्रश्नपत्र मिलने लगे हैं। शनिवार को दो ट्रक प्रश्नपत्र और एक ट्रक कापी प्राप्त हुई। उधर 72 केंद्रों पर साढ़े 6 हजार ने प्रैक्टिकल की परीक्षा दी। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 18 फरवरी से आयोजित बोर्ड परीक्षा में अब 10 दिन शेष हैं। अब जबकि इसकी तिथि करीब आती जा रही है इसको सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारी तेज हो गई है। बोर्ड परीक्षा के लिए इस बार 6 सचल दलों का गठन किया गया है। इसमें एक प्रभारी के साथ ही तीन सदस्य हैं। प्रत्येक दल में एक महिला शिक्षिका की तैनाती की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह ने बताया कि शनिवार को एक ट्रक कापियां और दो ट्रक प्रश्नपत्र जिले को प्राप्त हुए हैं। केंद्रों को कापियों का वितरण किया जा रहा है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed