सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Notice to XEN of Minor Irrigation Department for being absent

Ghazipur News: अनुपस्थित रहने पर लघु सिंचाई विभाग के एक्सईएन को नोटिस

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Notice to XEN of Minor Irrigation Department for being absent
विज्ञापन
गाजीपुर। संपूर्ण समाधान दिवस पर शनिवार को सेवराई तहसील में डीएम अविनाश कुमार ने लोगों की समस्याएं सुनीं। यहां 97 प्रार्थना आए। मौके पर 12 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। वहीं, लघु सिंचाई विभाग के अनुपस्थित रहने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है।
Trending Videos

वहीं जिले की साताें तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 365 प्रार्थना प्राप्त हुए। मौके पर 43 का निस्तारण किया गया।
इधर, सेवराई के किसान नेता भानु प्रताप सिंह ने पत्र देकर कहा कि दिलदारनगर-भदौरा मार्ग के चौड़ीकरण कार्य के तहत सड़क निर्माण का कार्य मानक को ताक पर रख किया गया है। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन से शिकायत करने के बाद भी समाधान नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताजपुर कुर्रा गांव के कबीर अहमद ने कहा कि समय से पहले धान क्रय केंद्रों को बंद कर दिया गया है। शासन द्वारा 28 फरवरी तक धान क्रय केंद्र संचालित करने की सूचना दी गई थी। लेकिन पांच फरवरी से ही धान क्रय केंद्रों को बंद कर दिया गया है। मगरखाई के हरिनारायण सिंह ने कहा कि ग्राम सभा में खुली बैठक कराए बगैर ही अनियमित तरीके से विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
गहमर के आयुष उपाध्याय ने कहा कि नाला की सफाई के लिए पंप लगाया गया है, लेकिन इसका संचालन नहीं किया जा रहा है। मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित रहने पर लघु सिंचाई विभाग की अधिशासी अभियंता रीना देवी को डीएम की ओर से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। तहसील सदर में 32 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए। मौके पर तीन का निस्तारण किया गया। तहसील कासिमाबाद में 23 में से तीन का निस्तारण किया गया। जमानिया तहसील में 42 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए। मौके पर चार का निस्तारण किया गया।
तहसील जखनिया में 70 प्रार्थना-पत्र हुए। तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सैदपुर में 19 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए। मौके पर एक का निस्तारण किया गया। तहसील मुहम्मदाबाद में 73 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए। मौके पर 17 का निस्तारण किया गया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी सेवराई संजय यादव, जिला विकास अधिकारी सुभाषचंद्र सरोज, परियोजना निदेशक दीनदयाल वर्मा, डीसी मनरेगा विजय कुमार यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed