जमानिया। नगर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के उद्देश्य से मंगलवार की शाम को नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार के नेतृत्व में पालिका कर्मियों ने नगर क्षेत्र में प्लास्टिक उन्मूलन महाअभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत प्रतिबंधित पॉलीथिन का उपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। इस दौरान दुकानदारों और राहगीरों के पास से करीब दो किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की गई। साथ ही नियम उल्लंघन करने वालों से दो हजार हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।
अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि पालिका की टीम के साथ विभिन्न बाजारों से होते हुए पालिका मोड़ तक सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दुकानदारों और राहगीरों के पास से करीब दो किलो प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की गई, साथ ही नियम उल्लंघन करने वालों से मौके पर दो हजार हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। इस अभियान में एसबीएम प्रभारी विजय शंकर राय, विजय शंकर शर्मा, दानिश मंसूरी, रविंद्र यादव और रुस्तम अली आदि मौजूद रहे। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार ने बताया कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले प्लास्टिक के खिलाफ यह उन्मूलन महाअभियान समय-समय पर आगे भी चलाया जाता रहेगा।