सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A foot march was taken out from Sahajanand's birthplace.

Ghazipur News: सहजानंद की जन्मस्थली से निकाली पदयात्रा

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
A foot march was taken out from Sahajanand's birthplace.
देवा गांव में स्वामी सहजानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते ग्रीन पार्टी व सामाजिक संगठनों के सद
विज्ञापन
गाजीपुर। ग्रीन पार्टी व सामाजिक संगठनों की ओर से मंगलवार को चेतना पदयात्रा स्वामी सहजानंद सरस्वती की जन्मस्थली देवा से निकाली गई। 18 जून को पदयात्रा आजमगढ़ जनपद स्थित राहुल सांकृत्यायन के गांव कर्मला पहुंचेगी। पदयात्रा के दौरान चाहे अमीर की हो या गरीब की संतान, सबकी शिक्षा हो समान का नारा गूंजता रहा।

वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा सामाजिक बराबरी का सबसे प्रभावी माध्यम है, लेकिन वर्तमान व्यवस्था में आर्थिक और सामाजिक असमानताएं शिक्षा के क्षेत्र में भी दिखाई देती हैं। इसलिए प्रदेश और देश में समान शिक्षा प्रणाली लागू किए जाने की आवश्यकता है। वर्ष 2015 में इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति सुधीर अग्रवाल द्वारा दिए गए उस निर्णय को लागू करने की मांग उठाई गई, जिसमें सरकारी वेतन और अन्य सरकारी लाभ प्राप्त करने वाले व्यक्तियों के बच्चों को अनिवार्य रूप से सरकारी विद्यालयों में शिक्षा दिलाने की बात कही गई थी। इसके अलावा निजी शिक्षण संस्थानों के राष्ट्रीयकरण, सरकारी विद्यालयों को बंद करने पर रोक, निजी कोचिंग संस्थानों पर प्रतिबंध, छात्रवृत्ति और छात्रावास की व्यवस्था, निशुल्क पुस्तकालय और खेल मैदान, रोजगार के अधिकार को मौलिक अधिकार बनाने तथा पूर्ण शराबबंदी सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर जनजागरण किया गया। पदयात्रा में राजीव यादव, विरेंद्र यादव, विनोद यादव, हीरालाल यादव, राजशेखर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed