फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   A trailer rammed into a pickup truck loaded with chickens; some were crushed, while others were carried away by people.

Ghazipur News: ट्रेलर ने मुर्गे लदे पिकअप में मारी टक्कर, कुछ मुर्गे कुचले तो कुछ लोग उठा ले गए

Tue, 28 Jul 2026 02:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
A trailer rammed into a pickup truck loaded with chickens; some were crushed, while others were carried away by people.
सेमरा चक फैज गांव के पास वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर ट्रेलर के धक्के से क्षतिग्रस्त पिकअप के केज
नंदगंज (गाजीपुर)। शहर कोतवाली क्षेत्र के सेमरा चक फैज गांव के पास वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर सोमवार के तड़के मुर्गा लदे पिकअप में पीछे से आ रहे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। हादसे में पिकअप चालक और खलासी को चोटें आई हैं। इस दौरान 20 क्विंटल मुर्गे में कई कुचल गए और कुछ को लोग उठा ले गए।
विज्ञापन


पिकअप चालक सोनू ने बताया कि, वाराणसी से पिकअप में करीब 20 क्विंटल मुर्गे लादकर बिहार के सिवान जिले के लिए जा रहा था। सेमरा चक फैज गांव के पास सुबह करीब साढ़े चार बजे यह हादसा हो गया। टक्कर से पिकअप का पिछला हिस्से में लगा मुर्गों को केज क्षतिग्रस्त गया। इस दौरान सड़क पर गिरे करीब पांच क्विंटल मुर्गों में से सैकड़ों मुर्गे कुचल गए, जबकि बाकी मुर्गों को मौके पर मौजूद लोग लेकर चले गए। हादसे के बाद चालक ट्रेलर लेकर मौके से भाग निकला। हालांकि, हादसे की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायल चालक और खलासी की सहायता की। करीब आधे घंटे के लिए वाराणसी-गोरखपुर फोरलेन पर यातायात प्रभावित रहा। सूचना पर पहुंचे पीएनसी कर्मियों ने क्षतिग्रस्त पिकअप को फोरलेन से हटाकर यातायात सुचारु कराया। चालकों ने अपने जानने वालों को घटना की सूचना देते हुए बाकी बचे करीब 15 क्विंटल मुर्गों को दूसरे पिकअप वाहन से लेकर गंतव्य की तरफ रवाना हो गए। सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि, अभी तक इसको लेकर किसी की भी तरफ से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने के बाद ट्रेलर व चालक की तलाश कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed