फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   FIR registered against two individuals, including SP MP Afzal, on charges of misuse of weapons and disappearance of official files.

Ghazipur News: शस्त्रों के दुरुपयोग और पत्रावली गायब के आरोप में सपा सांसद अफजाल सहित दो पर प्राथमिकी

Tue, 28 Jul 2026 02:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against two individuals, including SP MP Afzal, on charges of misuse of weapons and disappearance of official files.
गाजीपुर। शस्त्रों के दुरुपयोग व मूल पत्रावली व क्रय-विक्रय पत्रावली को गायब कराने के आरोप में छह दिन में दूसरी बार पुलिस ने सोमवार को सपा सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। साथ ही तत्कालीन शस्त्र लिपिक प्रेमाशंकर वर्मा के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

एसपी सिटी डॉ. राकेश मिश्रा ने बताया कि आईएस-191 मुख्तार अंसारी गिरोह के सदस्यों, सहयोगियों और मुख्तार के परिजनों के शस्त्र लाइसेंसों के सापेक्ष निर्गत शस्त्रों के दुरुपयोग के संबंध में कार्रवाई की जा रही है। जांच में पता चला कि अफजाल अंसारी के शस्त्र लाइसेंस 1241/पी 11 संबंधित शस्त्र लाइसेंस पत्रावली व क्रय विक्रय संबंधी पत्रावली गायब करा दी गई है।
विज्ञापन

इसके लिए अफजाल अंसारी ने संबंधित शस्त्र लिपिकों के साथ मिलीभगत व षड्यंत्र किया। साथ ही उक्त लाइसेंस पर दशकों पहले अरुणाचल प्रदेश के सियांग जिले अलोंग कस्बे में एनपीबी राइफल संख्या 86 एबी 1926 और 32 बोर रिवॉल्वर नंबर ए-12741 का क्रय विक्रय मिला। इसकी पत्रावली व उक्त शस्त्रों की वर्तमान स्थिति का पता नहीं होने से भौतिक सत्यापन नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि शस्त्र लाइसेंस व क्रय विक्रय संबंधी पत्रावली गायब कराने के मामले में अफजाल अंसारी सहित दो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed