फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Accountant who demanded commissions from village heads transferred; inquiry initiated.

Ghazipur News: प्रधानों से कमीशन मांगने वाले एकाउंटेंट का स्थानांतरण, जांच शुरू

Fri, 07 Aug 2026 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Accountant who demanded commissions from village heads transferred; inquiry initiated.
सादात ब्लॉक में तैनात कंप्यूटर एकाउंटेंट इंद्रदेव तिवारी पर ग्राम प्रधानों से कमीशन मांगने का आरोप लगा है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें वह कुछ ग्राम प्रधानों से चार प्रतिशत कमीशन की मांग करते नजर आ रहे हैं। प्रारंभिक जांच में मामला सामने आने के बाद उनका स्थानांतरण रेवतीपुर ब्लॉक कर दिया गया है। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच शुरू करा दी गई है। सादात ब्लॉक में तैनात कंप्यूटर एकाउंटेंट इंद्रदेव तिवारी का ग्राम प्रधानों से कथित तौर पर कमीशन मांगने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। मामला सामने आने के बाद विभाग में खलबली मच गई। अधिकारियों ने तत्काल उनका स्थानांतरण रेवतीपुर ब्लॉक कर दिया। वहीं, पूरे प्रकरण की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

अधिकारियों के अनुसार, जांच रिपोर्ट आने के बाद आरोपों की पुष्टि होने पर संबंधित कर्मचारी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, विभागीय स्तर पर यह भी आशंका जताई जा रही है कि कथित धनउगाही के मामले में अन्य कर्मचारियों की भूमिका हो सकती है। ऐसे में जांच का दायरा बढ़ने पर अन्य लोगों की संलिप्तता भी सामने आ सकती है।
विज्ञापन


वायरल वीडियो के मामले में आरोपी कंप्यूटर एकाउंटेंट का स्थानांतरण कर दिया गया है। पूरे प्रकरण की जांच चल रही है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - सर्वजीत सिंह, बीडीओ सादात।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article