{"_id":"6a74e9ae9bb1f9f2ba055eb7","slug":"no-more-fear-of-getting-wet-waterproof-envelopes-for-sending-rakhis-have-arrived-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-157577-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: अब भीगने का डर नहीं, राखी भेजने के लिए आया वाटरप्रूफ लिफाफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: अब भीगने का डर नहीं, राखी भेजने के लिए आया वाटरप्रूफ लिफाफा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाई-बहन के प्रेम और स्नेह का पर्व रक्षाबंधन नजदीक आते ही तैयारियां शुरू हो गई हैं। दूरदराज रहने वाले भाइयों को राखी भेजने के लिए बहनों ने खरीदारी शुरू कर दी है। बरसात के मौसम में राखी को भीगने से बचाने के लिए डाक विभाग ने इस बार भी आकर्षक वाटरप्रूफ लिफाफा उपलब्ध कराया है। इसकी कीमत 10 रुपये निर्धारित की गई है। रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनाया जाएगा। पर्व को लेकर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में राखी की स्थायी और अस्थायी दुकानें सजने लगी हैं। जिले के कई परिवारों के सदस्य नौकरी, पढ़ाई और कारोबार के सिलसिले में देश-विदेश में रहते हैं। ऐसे में बहनें उन्हें राखी भेजने की तैयारी में जुट गई हैं।
बारिश के दौरान राखी के भीगने और खराब होने की चिंता को देखते हुए डाक विभाग पिछले कई वर्षों से वाटरप्रूफ लिफाफे उपलब्ध करा रहा है। इस बार जिले में ऐसे 10 हजार लिफाफे आए हैं। लिफाफे पर राखी की आकर्षक आकृति के साथ हैप्पी रक्षाबंधन का संदेश अंकित है। पता लिखने के लिए अलग स्थान दिया गया है। वाटरप्रूफ होने के कारण बारिश और नमी के बावजूद इसमें रखी राखी सुरक्षित रहेगी। प्रधान डाकघर सहित जिले के 53 उप डाकघरों में लिफाफे उपलब्ध कराए गए हैं। डाक अधीक्षक एमआर रशादी ने बताया कि इंडिया पोस्ट के लोगो और हैप्पी राखी संदेश वाले लिफाफे की कीमत 10 रुपये है। सभी प्रमुख डाकघरों में इसकी सुविधा उपलब्ध रहेगी।