{"_id":"6a74e91feebd92932e0d47d2","slug":"dm-upset-over-negligence-regarding-igrs-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-157604-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: आईजीआरएस पर लापरवाही पर डीएम नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: आईजीआरएस पर लापरवाही पर डीएम नाराज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों के असंतोषजनक निस्तारण पर नाराजगी जताई। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि शिकायतों का निस्तारण इस तरह किया जाए कि फरियादी को वास्तविक राहत मिले और वह संतुष्ट हो सके। बुधवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित सीएम डैशबोर्ड एवं आईजीआरएस की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, समाज कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति और पेंशन योजनाओं की समीक्षा की। डीएम ने सभी महाविद्यालयों और तहसील स्तर पर समन्वय बैठकें आयोजित कर योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए, ताकि पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ मिल सके।
राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना की समीक्षा के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पोर्टल पर प्रगति की समयबद्ध फीडिंग सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया कि आईजीआरएस पर प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निस्तारण करें, ताकि आमजन को समय से राहत मिल सके।