सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Accused of Molestation Arrested in Ghazipur Police Encounter

UP News: पुलिस को देखते ही दुष्कर्म के आरोपी ने की फायरिंग, मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली; गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 21 Mar 2026 12:09 PM IST
विज्ञापन
सार

Ghazipur News: गाजीपुर जिले में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया। बदमाश को गोली लगी है, उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

Accused of Molestation Arrested in Ghazipur Police Encounter
बदमाश को लगी गोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गाजीपुर जिले की कासिमाबाद कोतवाली पुलिस ने नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को शुक्रवार की देर रात कासिमाबाद मऊ मार्ग के तोड़ार मोड़ के पास घेराबंदी कर घेर लिया। खुद को घिरता देख अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किया है।

Trending Videos


क्या है पूरा मामला
कासिमाबाद क्षेत्राधिकारी अनुभव राजर्षि ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक नाबालिक किशोरी की मां द्वारा तहरीर दी गई। 13 वर्षीय नाबालिक किशोरी के साथ दुष्कर्म के मामले में आरोपी के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराया। जिसके आधार पर पुलिस आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कासिमाबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राज नारायण मय पुलिस बल भ्रमणशील पर थे। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त तोडार मोड़ के पास खड़ा है और कहीं भागने की फिराक में है। सूचना के आधार पर कासिमाबाद मऊ मार्ग टोडार मोड़ के पास पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार करने का प्रयास किया तो खुद को घिरा देख अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया।

पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ फायरिंग की गई तो बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कौशल गौंड पुत्र विनय गौंड निवासी ग्राम सिधउत थाना कासिमाबाद बताया। अभियुक्त के पास से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया गया।

इस संबंध में कासिमाबाद क्षेत्राधिकारी अनुभव राजर्षि ने बताया कि पास्को एक्ट के वांछित अभियुक्त की कासिमाबाद मऊ मार्ग के तोड़ार मोड़ के पास मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी की गई। अभियुक्त द्वारा पुलिस टीम पर फायरिंग की गई। पुलिस टीम ने आत्मरक्षार्थ फायरिंग की, जिसमें बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed