सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Admission will be granted even in the absence of a birth certificate and Aadhaar

Ghazipur News: जन्म प्रमाणपत्र व आधार के अभाव में भी मिलेगा प्रवेश

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Admission will be granted even in the absence of a birth certificate and Aadhaar
विज्ञापन
गाजीपुर। नए शैक्षिक सत्र में अब जन्म प्रमाणपत्र या आधार कार्ड के अभाव में भी किसी भी बच्चे का परिषदीय विद्यालयों में प्रवेश नहीं रोका जाएगा। अभिभावकों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर ही बच्चों का नामांकन किया जाएगा। यह जानकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देश पर जिले में स्कूल चलो अभियान दो चरणों में चलाया जाएगा। पहला चरण 1 से 15 अप्रैल और दूसरा चरण 1 से 15 जुलाई तक आयोजित होगा। इसका मुख्य उद्देश्य शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करना तथा कक्षा से कक्षा में बच्चों की निरंतरता बनाए रखना है।
Trending Videos

बीएसए ने बताया कि अभियान के तहत तीन वर्ष के बच्चों का आंगनबाड़ी-बाल वाटिका में, छह वर्ष के बच्चों का कक्षा एक में तथा 7 से 14 वर्ष तक के स्कूल से बाहर और ड्रॉपआउट बच्चों का पुनः नामांकन कराया जाएगा। इसके लिए शिक्षकों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, आशा वर्करों तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed