सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Anti-Rabies Vaccine Out of Stock at Medical College Hospital for Two Days

Ghazipur News: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दो दिन से एंटी रेबीज वैक्सीन खत्म, रोजाना लौट रहे 90 मरीज

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
Anti-Rabies Vaccine Out of Stock at Medical College Hospital for Two Days
शहर के गोराबाजार स्थित मेडिकल कॉलेज के नवनिर्मित अस्पताल में एंटी रेबिज वैक्सीनेशन कक्ष। संवाद
विज्ञापन
गाजीपुर। महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दो दिन से एंटी रेबीज वैक्सीन नहीं है। ऐसे में रोजाना करीब 90 से ज्यादा मरीजों को लौटना पड़ रहा है। यहीं नहीं कई मरीज तो एक से दो घंटे वैक्सीन के आने का इंतजार भी करते रहे। इधर, नवनिर्मित 300 बेड अस्पताल की एक्स-रे मशीन खराब होने से 200 बेड अस्पताल में स्थित एक्स-रे मशीन पर मरीजों की भीड़ लग रही है। ऐसे में तीमारदारों को परेशानी हो रही है। शहर एवं ग्रामीण इलाकों के अलावा आस-पास के जनपदों एवं गैर प्रांत से प्रतिदिन करीब 4000 के आसपास मरीज उपचार कराने ओपीडी में पहुंच रहे हैं। यहीं नहीं आपातकक्ष में भी प्रतिदिन पहुंचने वाले मरीजों की संख्या भी ज्यादा है। ऐसे में यहां दो दिनों से एंटी रेबीज इंजेक्शन खत्म होने के चलते प्रतिदिन 90 मरीज वापस हो रहे हैं।
Trending Videos

इसके अलावा नवनिर्मित 300 बेड अस्पताल में स्थापित एक्स- रे मशीन के खराब होने से मरीजों व तीमारदारों की परेशानी काफी बढ़ गई है। सबसे अधिक परेशानी आपात अवस्था में पहुंचे मरीजों को उठानी पड़ रही है। लंबी कतार को देखते हुए तीमारदार मरीजों का एक्स-रे बाहर निजी केंद्रों से कराने को विवश है। मरीजों को हो रही परेशानी के बावजूद भी अब तक नवनिर्मित 300 बेड के अस्पताल में स्थापित एक्स-रे मशीन दो दिन बाद भी दुरुस्त नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed