सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   SDM and CO Inspect Disputed Land

Ghazipur News: विवादित भूमि का एसडीएम व सीओ ने किया निरीक्षण

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
SDM and CO Inspect Disputed Land
सुहवल गांव में जमानिया एसडीएम ज्योति चौरसिया को जानकारी देते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
सुहवल। सुहवल गांव के प्रसूता केंद्र के लिए आवंटित भूमि पर नमाज को लेकर उत्पन्न विवाद को गंभीरता से लेते बुधवार को जमानिया एसडीएम ज्योति चौरसिया व सीओ अनिल कुमार राजस्व विभाग के कर्मचारियों और भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। सुहवल गांव निवासी भाजपा कार्यकर्ता शिवप्रकाश राय ने बताया कि गांव के प्रसूता केंद्र के लिए आवंटित भूमि पर नमाज अदा किए जाने पर आपत्ति दर्ज कराते हुए जिलाधिकारी अविनाश कुमार से रोक लगाने की मांग की गई थी।
Trending Videos

जिलाधिकारी के निर्देश पर मौके पर पहुंची एसडीएम ज्योति चौरसिया ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उक्त भूमि पर किसी भी प्रकार के निर्माण और नमाज अदा करने पर तत्काल रोक लगाने और विवाद के समाधान तक यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया। इस दौरान प्रभारी थानाध्यक्ष भोलानाथ सरोज, उपनिरीक्षक वीरेंद्र राय, राजस्व निरीक्षक द्वारिका नाथ दूबे, रामराज, लेखपाल शिवप्रताप सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed