सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Two, including a farmer, killed after being hit by a train

Ghazipur News: ट्रेन की चपेट में आने से किसान सहित दो की मौत

Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Two, including a farmer, killed after being hit by a train
विज्ञापन
गाजीपुर। जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में ट्रेन की चपेट में आने से मंगलवार की रात किसान सहित दो लोगों की कटकर मौत हो गई। एक शव की शिनाख्त न होने पर उसे मॉर्च्यूरी हाउस में रखवा दिया गया। वहीं, सीमा विवाद को लेकर करहिया हाॅल्ट स्टेशन के ट्रैक पर साढ़े तीन घंटे तक शव पड़ा रहा और आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें गुजरती रहीं। उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद दिलदारनगर जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया।
Trending Videos

गहमर: कोतवाली क्षेत्र के करहिया हाल्ट स्टेशन पर रात करीब 12 बजे पटना-मुंबई बांद्रा टर्मिनल ट्रेन के लोको पायलट ने कंट्रोल रूम को सूचना दी कि करीब 40 वर्षीय अज्ञात युवक की कटकर मौत हो गई है। रात करीब 12:30 बजे स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन शव को कब्जे में नहीं लिया। इधर, सीमा विवाद को लेकर पुलिस और जीआरपी के बीच खींचतान शुरू हो गई। इस दौरान डाउन लाइन पर शव के ऊपर से करीब 12 से अधिक ट्रेनें गुजर गईं। जीआरपी का कहना था कि शव आउटर सिग्नल के बाहर मिला है, इसलिए कार्रवाई स्थानीय थाना करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, गहमर कोतवाली पुलिस का कहना था कि हादसा हाॅल्ट स्टेशन के पास ट्रैक पर हुआ है, इसलिए यह जीआरपी का मामला है। उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद सुबह करीब चार बजे जीआरपी ने शव को ट्रैक से हटाकर कब्जे में लिया और मॉर्च्यूरी हाउस भेज दिया। जीआरपी प्रभारी अश्वनी कुमार पटेल ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
औड़िहार : खानपुर थाना क्षेत्र के फरिदहा हाॅल्ट के पास मंगलवार रात ट्रेन की चपेट में आने से एक किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान लोहजरा निवासी विजय शर्मा (55) के रूप में हुई है। परिजन विनोद शर्मा ने बताया कि उनके चाचा विजय दोपहर करीब 12 बजे पोखरा मोड़ स्थित दुकान से निकले थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर उनकी तलाश की जा रही थी। अगले दिन सुबह सोशल मीडिया पर वायरल फोटो से उनकी शिनाख्त हो सकी। थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed