{"_id":"6a456d3d79cc95e170070661","slug":"arms-smuggler-shot-in-the-leg-during-an-encounter-accomplice-also-arrested-ghazipur-news-c-20-vns1017-1449712-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: मुठभेड़ में असलहा तस्कर के पैर में गोली लगी, साथी भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: मुठभेड़ में असलहा तस्कर के पैर में गोली लगी, साथी भी गिरफ्तार
विज्ञापन
बारा-रेवतीपुर मार्ग पर भटपुरवा मारुफ की बाग में हुए पुलिस मुठभेड़ में घायल असलहा तस्कर सौरभ सिं
- फोटो : 1
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गहमर पुलिस ने मंगलवार की देर रात मुठभेड़ में अंतरराज्यीय असलहा तस्कर सौरभ सिंह और उसके साथी मुकेश कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के दौरान बाएं पैर में घुटने के नीचे गोली लगने से सौरभ सिंह घायल हो गया। उसके कब्जे से तमंचा, खोखा, कारतूस, 400 रुपये और बिना नंबर प्लेट की काले रंग की बाइक बरामद हुई। सौरभ के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत चार मामले दर्ज हैं। मुकेश कुशवाहा के पास से 300 रुपये और मोबाइल फोन मिला। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
जमानिया के क्षेत्राधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नंद कुमार तिवारी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान भटपुरवा मारूफ बाग-बारा-रेवतीपुर मार्ग पर गहमर की ओर से एक बाइक पर सवार दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों बाइक मोड़कर भागने लगे, लेकिन बाइक फिसल गई। पुलिस टीम से घिरने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में पट्टी खेलूराय निवासी सौरभ सिंह के पैर में गोली लगी। वहीं, दूसरा आरोपी मुकेश कुशवाहा निवासी पट्टी संभल राय, गहमर भागने लगा, जिसे पुलिस ने कुछ दूरी पर पकड़ लिया। सीओ ने बताया कि सौरभ का उपचार कराया जा रहा है। दोनों आरोपियों से पूछताछ के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
-- -
बिहार, गाजीपुर और वाराणसी में दर्ज हैं मामले
सीओ अनिल कुमार ने बताया कि सौरभ सिंह के खिलाफ गाजीपुर के गहमर थाने में आठ, रेवतीपुर थाने में एक, वाराणसी के लालपुर-पांडेयपुर थाने में एक तथा बिहार के बक्सर जिले के मुफस्सिल थाने में एक प्राथमिकी दर्ज है। वहीं, मुकेश कुशवाहा के खिलाफ गहमर थाने में एक आपराधिक मामला दर्ज है।

बारा-रेवतीपुर मार्ग पर भटपुरवा मारुफ की बाग में हुए पुलिस मुठभेड़ में घायल असलहा तस्कर सौरभ सिं- फोटो : 1