{"_id":"6a46099ed1e62511760b11fe","slug":"video-criminal-with-rs25000-bounty-arrested-in-police-encounter-2026-07-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार,video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार,video
गाजीपुर जिले की सैदपुर पुलिस ने बुधवार की रात 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। घायल बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके कब्जे से .315 बोर का एक देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद हुए हैं। क्षेत्राधिकारी सैदपुर रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह पुलिस टीम के साथ वांछित अपराधियों की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि थाना सैदपुर के मुकदमा संख्या 41/2026 में वांछित और 25 हजार रुपये का इनामी नगीना बनवासी सिकंदरपुर गांगी नदी स्थित बबुरहनी पुल के रास्ते आने वाला है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को रोकने का प्रयास किया। सीओ के अनुसार, आत्मसमर्पण के लिए कहने पर आरोपी ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें उसके दाहिने पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अस्पताल भेज दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।