पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Emphasis on making children malnutrition free through Sambhav Abhiyan

Ghazipur News: संभव अभियान से बच्चों को कुपोषण मुक्त बनाने पर जोर

Thu, 02 Jul 2026 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Emphasis on making children malnutrition free through Sambhav Abhiyan
जिले में जुलाई से सितंबर तक चलने वाले संभव 6.0 अभियान के प्रभावी संचालन को लेकर बुधवार को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद की अध्यक्षता में बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं और कुपोषित बच्चों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए विभागीय समन्वय के साथ अभियान को मिशन मोड में संचालित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि इस वर्ष अभियान की थीम गर्भावस्था से बाल्यावस्था तक पोषण सुरक्षा रखी गई है।
विज्ञापन

अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व एवं प्रसवोत्तर जांच, कम वजन वाले नवजातों की विशेष देखभाल, जन्म से छह माह तक के शिशुओं को कुपोषण से बचाने तथा उनके उपचार और पोषण प्रबंधन पर विशेष फोकस रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी ने अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं, कुपोषित और अति कुपोषित बच्चों की पहचान, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, गृह भ्रमण, पोषण प्रबंधन और विभागीय समन्वय की समीक्षा की। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी तालमेल के साथ निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान भदौरा क्षेत्र के ग्राम बारा में पिछले तीन माह से टीकाकरण नहीं होने की जानकारी सामने आई। इस पर मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल टीकाकरण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी, सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed