Varanasi News: दालमंडी में बुधवार को पांच मस्जिदों और 54 मकानों पर ध्वस्तीकरण अभियान चलाया गया। शाम करीब पांच बजे तक हुई कार्रवाई में मस्जिदों के करीब 40 फीसदी हिस्से तोड़ दिए गए थे। मस्जिदों के हिस्से मजदूरों ने हथौड़ों से तोड़े, जबकि मकानों पर जेसीबी और पोकलेन मशीनें चलाई गईं।
पांच मस्जिदों पर चला हथौड़ा: दालमंडी में 54 मकान गिराए गए, एक-एक मस्जिद पर 20 मजदूर; पोकलेन-JCB से कार्रवाई
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Aman Vishwakarma
Updated Thu, 02 Jul 2026 05:59 AM IST
सार
Dalmandi Varanasi: दालमंडी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के तहत पांच मस्जिदों और 54 मकानों पर बुलडोजर चला। मस्जिदों को मजदूरों की मदद से और मकानों को पोकलैंड मशीन व जेसीबी से ध्वस्त किया गया। कार्रवाई सुबह 6:30 बजे शुरू होकर शाम तक चली। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पांच कंपनी पीएसी, एक कंपनी आरएएफ, 250 पुलिसकर्मी, छह थानों की फोर्स और तीन ड्रोन टीम तैनात रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन